ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...

बिहार : सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को सीबीआई ने किया अरेस्ट, रिश्वत लेने का है मामला

PATNA : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हाजीपुर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लेते हुए इन दोन

बिहार : सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को सीबीआई ने किया अरेस्ट, रिश्वत लेने का है मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हाजीपुर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लेते हुए इन दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। हाजीपुर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट अभय कुमार दत्ता और इंस्पेक्टर सौरव कुमार के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन दोनों की गिरफ्तारी हो गई है।


सेंट्रल जीएसटी के इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ हाजीपुर के रहने वाले राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश कुमार ने सीबीआई से जो शिकायत दर्ज की थी उसमें आरोप लगाया है कि उनके ईंट भट्टे का काम शुरू करने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन कामकाज शुरू नहीं हो पाया। लिहाजा उन्होंने जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं किया। इसके बाद उन्हें जीएसटी कैंसिलेशन के नाम पर नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने हाजीपुर जीएसटी कार्यालय जाकर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर से मुलाकात की तो रिश्वत की मांग की जाने लगी।


शिकायतकर्ता राजेश कुमार के मुताबिक हाजीपुर जीएसटी कार्यालय पहुंचने पर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर ने उनसे जीएसटी रिटर्न फाइल कर मुलाकात करने के लिए कहा। रिटर्न फाइल करने के बाद जब वह अधिकारियों से मिले तो उनसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर चालू रखने की एवज में 10 हजार की घूस मांगी गई। जिसके बाद राजेश कुमार ने सीबीआई में कम्प्लेन कर दी। अब सीबीआई ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।