ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

Bihar Cabinet Meeting: गया से बैंकॉक के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने गया से बैंकॉक के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इंडिगो एयरलाइंस इस रूट पर नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवा देगी, जिससे बौद्ध पर्यटन और राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिहार न्यूज
कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: पटना स्थित मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम फैसला गया से बैंकॉक (थाईलैंड) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने को लेकर लिया गया है।


कैबिनेट ने बिहार में नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई संपर्क बढ़ाने की नीति के तहत गया-बैंकॉक रूट पर नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की निविदा को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने व्यवहार्यता अंतर निधि (Viability Gap Funding) के रूप में अधिकतम 12 माह के लिए 10 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति प्रदान की है।


सरकार का मानना है कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से बिहार में विदेशी पर्यटकों, खासकर बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। थाईलैंड से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बोधगया समेत बिहार के अन्य बौद्ध स्थलों के दर्शन के लिए भारत आते हैं।


इस नई हवाई सेवा से बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा। साथ ही होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, आतिथ्य और स्थानीय व्यापार जैसे क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का कहना है कि यह सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।