ब्रेकिंग
60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार: टूरिस्ट बस ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 8 लोग बुरी तरह से घायल

KAIMUR: कैमूर में एक टूरिस्ट बस ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पर सवार आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको बेहतर उ

बिहार: टूरिस्ट बस ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 8 लोग बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में एक टूरिस्ट बस ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पर सवार आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के कुदरा थाना क्षेत्र के अमीरथा गांव के पास एनएच 19 की है। 


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया। सभी लोग वाराणसी से टूरिस्ट बस में सवार होकर गया की तरफ जा रहे थे तभी मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। सभी लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।


एनएचएआई कर्मी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अमीरथा के पास बस और ट्रक की टक्कर हुई है कई लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति बस में फंसा हुआ था और बाकी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल थे। सभी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है।


सीएचसी कुदरा के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने बताया 8 लोग अस्पताल में घायल अवस्था में आए थे। जिनका उपचार किया गया है सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति के पैर में फैक्चर है जिनको सदर अस्पताल भभुआ में रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता