ब्रेकिंग
एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानएक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयान

बिहार : भीषण सड़क हादसे में योग शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका में एक योग शिक्षक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बांका थाना क्षेत्र के जगतपुर पेट्रोल पंप के पास की है। योग शिक्षक गुरुवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे इसी द

बिहार : भीषण सड़क हादसे में योग शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : बांका में एक योग शिक्षक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बांका थाना क्षेत्र के जगतपुर पेट्रोल पंप के पास की है। योग शिक्षक गुरुवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें रौंद डाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि मृतक योग शिक्षक अभिषेक कुमार गुरुवार की जेर रात चुटिया गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगतपुर पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से योग शिक्षक को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद रैनिया-जोगडीहा पंचायत के मांझीयारा गांव में परिजनों में शोक की लहर है।


जनकारी के मुताबिक योग शिक्षक अभिषेक घर में सबसे छोटा लड़का था। पूरे घर का दारोमदार अभिषेक पर ही था। योग शिक्षक बांका के कई व्यवसायी समेत अधिकारियों को घर पर योग शिक्षा देते थे। उनके निधन से इलाके के लोगों ने गहरा शोक व्याप्त है।पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता