ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा

Bihar News: बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से रमई राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह ससुराल जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया चौक के पास नवका टोला में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।


मृतक की पहचान फुलिया खांड, नौतन थाना निवासी रमई राम (30 वर्ष), पिता – रामनाथ राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रमई राम अपने ससुराल सेमुआपुर हरिजन टोली निवासी रूदल राम के घर जा रहे थे। इसी दौरान पटना से नरकटियागंज जा रही जय माता दी बस कैथवलिया चौक के समीप पहुंची और अनियंत्रित होकर युवक को ठोकर मार दी। 


ठोकर इतनी जोरदार थी कि रमई राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ और लोग कुछ समझ पाते तब तक बस आगे निकल चुकी थी। घटना की सूचना पर तुरंत 112 की टीम और चनपटिया पुलिस मौके पर पहुंची। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। इस दौरान सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक के घर पर घटना की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता