ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामदबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

‘मां तुम खाना खाई हो…’, पुलिस वैन में बैठे बेटे को खुद की नहीं मां की थी चिंता, बिहार बंद का भावुक वीडियो वायरल

Bihar Protest Viral Video: बिहार बंद के दौरान पटना में हिरासत में लिए गए एक छात्र और उसकी मां का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस वैन में बैठे छात्र ने अपनी चिंता छोड़ मां के खाने और सेहत की फिक्र की। जानिए वायरल वीडियो...

‘मां तुम खाना खाई हो…’, पुलिस वैन में बैठे बेटे को खुद की नहीं मां की थी चिंता, बिहार बंद का भावुक वीडियो वायरल
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Protest Viral Video: बिहार बंद के दौरान पटना में हिरासत में लिए गए एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्र पुलिस वैन के अंदर बैठा है, जबकि बाहर उसकी मां खड़ी नजर आ रही है. गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की चिंता के बीच भी छात्र अपनी मां को लेकर परेशान दिखाई देता है. वह सबसे पहले मां से पूछता है, ‘तुम खाना खाई हो? सुबह से कुछ खाया है कि नहीं… अरे कुछ खा लो.’


वायरल वीडियो में छात्र अपनी मां को देखकर उन्हें परेशान नहीं होने की बात कहता है. मां बेटे को पुलिस वैन में देखकर भावुक नजर आती हैं, लेकिन बेटा खुद को संभालते हुए उन्हें ढांढस देता है. वह मां से घर जाने और खाना खाने के लिए कहता है.


छात्र अपनी गिरफ्तारी को लेकर खुद की चिंता करने के बजाय बार-बार मां से उनकी तबीयत और खाने के बारे में पूछता नजर आता है. वह मां को भरोसा दिलाता है कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है और सब ठीक हो जाएगा.


बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 जुलाई की रात का है. बिहार बंद के दौरान पटना के अलग-अलग इलाकों में हुए प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था.


देर रात करीब एक बजे पुलिस की छह गाड़ियों से हिरासत में लिए गए छात्रों को पहले सिविल कोर्ट और फिर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यानी सीजेएम के आवास ले जाया गया था. इसी दौरान बड़ी संख्या में छात्रों के परिजन भी वहां पहुंचे थे.


पुलिस वैन के बाहर खड़ी मां और अंदर बैठे बेटे के बीच इसी दौरान यह भावुक बातचीत हुई, जिसे किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में मां अपने बेटे को देखकर भावुक दिखाई देती हैं, जबकि बेटा उन्हें संभालने की कोशिश करता है.


वीडियो में छात्र अपनी मां से परेशान नहीं होने के लिए कहता है. वह उन्हें पहले खाना खाने की बात कहता है. मां की आंखों में आंसू देखकर भी छात्र खुद को संभाले रहता है और उन्हें भरोसा दिलाता है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है.


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग छात्र और उसकी मां के इस संवाद को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि मुश्किल स्थिति में भी छात्र को अपनी मां के खाना खाने और परेशान होने की चिंता थी.


25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे. कई जगहों पर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.


हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया. इनमें से कई लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.


बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, राज्यभर में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था. जांच के बाद 339 छात्रों और नाबालिगों को छोड़ दिया गया, जबकि 355 लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया.


पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 91 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इनमें सिवान और सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक, दो एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष भी शामिल थे. गांधी मैदान थानाध्यक्ष को भी गंभीर चोटें आई थीं.


हिंसा के दौरान 14 सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात पुलिस की ओर से कही गई है. इनमें एक सरकारी वाहन को आग के हवाले किए जाने की जानकारी भी दी गई. इसके अलावा 13 आम नागरिकों के घायल होने की बात सामने आई है.


इसी घटनाक्रम के बीच सामने आया पुलिस वैन में बैठे छात्र और उसकी मां का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के बीच मां-बेटे के बीच दिखाई दिया यह भावुक पल लोगों का ध्यान खींच रहा है.