ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: बीच सड़क पर धू-धूकर जला बालू लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक बालू लदे ट्रक में अलानक आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क पर ट्रक धू धूकर जलने लगा। ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपना जान ब

बिहार: बीच सड़क पर धू-धूकर जला बालू लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक बालू लदे ट्रक में अलानक आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क पर ट्रक धू धूकर जलने लगा। ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपना जान बचाई। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा के पास की है।


बताया जा रहा है कि झाझा थाना क्षेत्र के दुअरपहरी-लालबैरो मुख्य मार्ग पर पैरगाहा गांव के पास एक ट्रक सोनो की तरफ से तारापुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। पैरगहा गांव के पास चलती ट्रक से धुआं निकलते देख अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी। ड्राइवर और उपचालक ने कूदकर जान बचाई।


ट्रक के ड्राइवर और खलासी के साथ स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन जब आग नही बुझी तो ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक में आग लगने की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झाझा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता