ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

बिहार : बजाज के शोरुम में लगी भीषण आग, करोड़ों रूपए की संपत्ति का नुकसान

ARARIYA : बड़ी खबर बिहार के अररिया से आरही है जहां जिला मुख्यालय स्थित बजाज के शोरुम में भीषण आग लग गई. आग लगने से करोड़ों रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगन

बिहार : बजाज के शोरुम में लगी भीषण आग, करोड़ों रूपए की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIYA : बड़ी खबर बिहार के अररिया से आरही है जहां जिला मुख्यालय स्थित बजाज के शोरुम में भीषण आग लग गई. आग लगने से करोड़ों रूपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगने से 60 से अधिक बाइक जलकर राख हो गई है. शोरुम में अगलगी की इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. यह घटना टीके मोटर्स बजाज कंपनी के शोरूम में बुधवार देर रात की बताई जा रही है. आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.


आपको बता दें कि इस घटना से शोरूम सर्विस सेंटर को काफी अधिक नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक लाखों रूपए के पार्ट्स सहित कई कागजात जलकर राख हो गए हैं. दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शोरूम के मालिक अपने घर चले गए थें. उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी मिली .


इसके बाद सभी घर से शोरूम पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. लेकिन फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुंची. इसके बाद आसपास के कुछ लोग मार्केटिंग यार्ड स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन गये और फायर ब्रिगेड की टीम को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचे. शोरूम के चारों तरफ से बंद होने की वजह से पानी अंदर नहीं जा रहा था. काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक करोड़ों रूपए का नुकसान हो चूका था. घटना को लेकर लोगों में मायूसी छाई हुई थी.

टैग्स