ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: मातम में बदली खुशियां, बहन की शादी से पहले सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

SHEKHPURA: शेखपुरा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच दो सगे भाइयों की जान चली गई। इस घटना के बाद परि

बिहार: मातम में बदली खुशियां, बहन की शादी से पहले सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA: शेखपुरा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच दो सगे भाइयों की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घटना शेखोपुरसराय थाना के पास स्थित हनुमान मंदिर की है।


मृतक दोनों भाइयों की पहचान नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र स्थित उगमा गांव के रहने वाले अनिल महतो के 18 साल के बेटे अर्जुन कुमार और 10 साल के बेटे दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों भाई आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ सुधार कराने के लिए शेखोपुरसराय बाजार जा रहे थे, तभी थाने से महज थोड़ी दूरी पर ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।ग्रामीणों के मुताबिक, घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें