ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार : अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन : 30 ट्रक जब्त, 40 लाख का किया चालान

MUNGER : मुंगेर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल 30 बड़े वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि अवैध खनन

बिहार : अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन : 30 ट्रक जब्त, 40 लाख का किया चालान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल 30 बड़े वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि अवैध खनन में शामिल लोगों से 40 लाख रुपये का चालान भी खनन और परिवहन विभाग ने काटा है।


जानकारी के अनुसार जिले में अवैध बालू और गिट्टी ढुलाई की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिस पर विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक कुमार, एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, एसडीपीओ तारापुर सहित खनन एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्रीकृष्ण सेतु से राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर बालू व गिट्टी ढुलाई में लगे वाहनों को रोककर बारी-बारी से बालू खनन का चालान और ओवरलोड चेक किया गया।


डीएम अवनीश कुमार सिंह खुद भी जांच के दौरान पहुंचे और कई ट्रकों और हाइवा के चालान की जांच की। इस दौरान श्रीकृष्ण सेतु से एप्रोच पथ तेलिया तालाब मोड़ तक एवं एनएच-80 पर हेमजापुर तक ट्रकों और हाइवा की कतार लग गयी। एक टीम सफियासराय में चालान और वेट को चेक कर रही थी तो दूसरी टीम श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों की जांच कर रही थी।


जांच के दौरान कुल 30 वाहनों को जब्त किया गया है। जिनके ऊपर 40 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध बालू और गिट्टी ढुलाई पर लगाम लगाने को लेकर औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कई ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है। वाहनों में गलत नंबर का प्रयोग कर बालू की ढुलाई की जा रही थी। 30 बड़े वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ 40 लाख रुपए का चालान काटा गया है।