ब्रेकिंग
डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

आरा जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। छोटी गंगा घाट पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि दो अन्य युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के आरा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बबुरा थाना क्षेत्र के बधु छपरा (विशुनपुर) स्थित छोटी गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए। इस घटना में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।


मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक साथ गंगा नदी में नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो तुरंत शोर मचाया और बचाने की कोशिश की। अफरा-तफरी के बीच दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन बाकी दो युवक नदी की तेज धारा और गहराई में समा गए।


घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घाट पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।


एसडीआरएफ की टीम ने करीब 5 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं और हर कोई किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन अंत में दोनों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।


मृतकों की पहचान विशुनपुर गांव निवासी नागेंद्र पाठक के 22 वर्षीय पुत्र निशांत पाठक उर्फ मुगलु और नारायण कहार के 19 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निशांत पाठक हाल ही में वाराणसी से वेद की पढ़ाई पूरी कर करीब चार महीने पहले ही अपने गांव लौटा था। वहीं सागर कुमार इंटर का छात्र था और अपनी पढ़ाई में लगा हुआ था।


घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है और मृतकों को याद कर भावुक हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।