ब्रेकिंग
बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...

ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग

डेहरी-डालमियानगर EO विमल कुमार हत्याकांड में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर निजी ड्राइवर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। घटना के विरोध में पटना के गोला रोड पर 50 से अधिक कार्यपालक पदाधिकारियों ने सुरक्षा और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO)विमल कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि अधिकारी के ही निजी ड्राइवर मिथिलेश कुमार ने अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के विरोध में पटना के गोला रोड में जमकर हंगामा हुआ। 50 से ज्यादा कार्यपालक पदाधिकारी सड़क पर उतर आए और शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए अड़ गये और सड़क पर हंगामा करने लगे। 


बिहार के राजधानी पटना के दानापुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां डेहरी ऑन सोन के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में 50 से ज्यादा नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी दानापुर के गोला रोड में बारिश के बीच सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे।


सभी कार्यपालक पदाधिकारियों ने 4 सूत्री मांगें सरकार के समक्ष रखी। जिसमें मुख्य रूप से सुरक्षा और मुआवजे की मांग है। कार्यपालक पदाधिकारियों का कहना है कि वे आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।


ये सभी अधिकारी शव को एंबुलेंस में रखकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गोला रोड पर रोक दिया। मौके पर नगर विकास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर और पटना नगर निगम के कमिश्नर यशपाल मीणा पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को अधिकारी मनाने में जुटे हैं।


सचिव अनिमेष परासर ने आश्वासन दिया है कि रविवार की शाम 6 बजे विभाग में इस मुद्दे पर बैठक होगी, जिसमें सुरक्षा और मुआवजे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रदर्शनकारी EOs सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं, उनका कहना है - जब तक लिखित आश्वासन नहीं, तब तक सड़क नहीं छोड़ेंगे। 

ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग ड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग

पटना से शाहिल लिंगम की रिपोर्ट