ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

खगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप

खगड़िया के सलारपुर गांव में 75 वर्षीय वीणा देवी का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। जमीन विवाद के बीच दोनों बेटों ने एक-दूसरे पर मां को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर से अधजली अवस्था में बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 75 वर्षीय वीणा देवी के रूप में हुई है।


घर से अधजली हालत में मिला शव

जानकारी के अनुसार, रविवार को वीणा देवी का शव उनके घर से बरामद किया गया। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।


दोनों बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

घटना के बाद मृतका के दोनों बेटों ने एक-दूसरे पर अपनी मां को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण एक-दूसरे को मुकदमे में फंसाने की आशंका भी जताई जा रही है।


जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया

पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। टीम साक्ष्य जुटाकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट