ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bankipur By-Election Result: बांकीपुर उपचुनाव मतगणना कल: एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से काउंटिंग, मोबाइल ले जाने पर रोक

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से होगी। पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा, मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रहेगी, जबकि सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

बिहार न्यूज
मतगणना की तैयारी पूरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bankipur By-Election Result Patna: 30 जुलाई को हुए बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट 03 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके लिए पटना के एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


पासधारकों को ही मिलेगा प्रवेश

जिला प्रशासन के अनुसार, मतगणना केंद्र में केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्हें इसके लिए वैध प्रवेश पास जारी किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग पास निर्गत किया गया है और एक पास केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा।


मोबाइल ले जाना मना 

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


अलग-अलग गेट से होगी एंट्री

निर्वाचन व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों का प्रवेश एएन कॉलेज के गेट नंबर-1 से होगा, जबकि मतगणना कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों को गेट नंबर-2 से प्रवेश दिया जाएगा।


अधिकारियों को समय पर पहुंचने का निर्देश

एएन कॉलेज के परीक्षा भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर मतगणना केंद्र पहुंचने तथा भारत निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।


सघन सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवेश पास की जांच और सघन सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाए।


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए गए रूट प्लान को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि सुरक्षा और आवागमन दोनों व्यवस्थित बने रहें।