ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: अनियंत्रित होकर पलटा केमिकल भरा टैंकर, रिफाइन समझकर टूट पड़े लोग

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां तेज गति से जा रही केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया। टैंकर के पलटने के बाद उसमें भरा केमिकल जमीन पर गिरने लगा। इस बीच किसी ने कह दिया

बिहार: अनियंत्रित होकर पलटा केमिकल भरा टैंकर, रिफाइन समझकर टूट पड़े लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां तेज गति से जा रही केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया। टैंकर के पलटने के बाद उसमें भरा केमिकल जमीन पर गिरने लगा। इस बीच किसी ने कह दिया कि टैंकर से गिर रहा पदार्थ रिफाइन तेल है। फिर क्या था सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों में केमिकल लूटने की होड़ मच गई। जिसे जो मिला भर-भरकर केमिकल अपने घर ले गया। घटना बाराहाट के लीलावरण गांव के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह तेज गति से जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने समझा की टैंकर में रिफाइन भरा हुआ है। फिर क्या था केमिकल को रिफाइन तेल समझकर करीब एक घंटे तक लोगों ने जमकर लूट मचाई। सैकड़ों लोग तेल लूटने में मशगूल रहे लेकिन किसी ने भी टैंकर में फंसे ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की।


ड्राइवर ने काफी मशक्कत के बाद खूद शीशा को तोड़ कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे तक लोग टैंकर से तेल लूटते रहे। घंटों बाद जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद तेल लूटने का सिलसिला बंद हुआ हालांकि इससे पहले ही सैकड़ों लीटर केमिकल लोग लूट चुके थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता