ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार: अनियंत्रित बस ने मटकोड़ करने जा रहे लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां मटकोड़ करने जा रहे दर्जनों लोगों को अनियंत्रित बस ने रौंद डाला है।हादसे के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दर्दनाक हा

बिहार: अनियंत्रित बस ने मटकोड़ करने जा रहे लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां मटकोड़ करने जा रहे दर्जनों लोगों को अनियंत्रित बस ने रौंद डाला है।हादसे के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच 31 की है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। गुस्साए लोगों ने बस में जकर तोड़फोड़ की है।


बताया जा रहा है कि अशोक नगर के पोखरिया निवासी जगदीश पासवान की बेटी के गुरुवार की रात शादी होने वाली थी। इसी को लेकर करीब 60 की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे मटकोर करने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के पास से गुजर रहे थे। सभी लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और तभी तभी खातोपुर के तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।


घटना से गुस्साए लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। बता दें कि बीते रविवार की रात वैशाली में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। सड़क किनारे पूजा कर रहे दर्जनों लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला था। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता