ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार: अचानक जिला जज के पास पहुंच गई किन्नरों की टोली, सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद, जानिए.. पूरी वजह

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने को लेकर बेगूसराय न्यायालय के एडीआर भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिले के क

बिहार: अचानक जिला जज के पास पहुंच गई किन्नरों की टोली, सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद, जानिए.. पूरी वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में  ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने को लेकर बेगूसराय न्यायालय के एडीआर भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिले के किन्नर को कानून की जानकारी के लिए बुलाया गया। इस दौरान किन्नरो के द्वारा जज को आशीर्वाद देते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस वायरल विडियों में यह देखा जा रहा है कि,  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने उपस्थित सभी किन्नरों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद जज ने उनलोगों से कहा कि,आप भी इस समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा है और आपकी भलाई के लिए सरकार विभिन्न  कल्याणकारी योजना चला जा रही है और कानून नें आपको इज्जत और मर्यादा के साथ रहने का अधिकार दिया है ।आप सभी भी समाज में सम्मानजनक जीवन जीए यह आप सभी को अधिकार है। 


इसके आलावा जिला जज ने इनलोगों को यह भी सलाह दी है कि, यदि कोई भी आपके साथ बदतमीजी करें तो आपलोग जरूर क़ानूनी मदद लें। आपको भी इस समाज में  सम्मान पूर्वक जीवन जीनें का अधिकार प्रदान किया गया है। कुदरत ने आपको ट्रांसजेंडर की उपाधि दी है तो इसमें गलत क्या है। इसके बाद भी कोई आपके साथ गलत करता है तो आप कानून की मदद लें।  कानून में आप के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को 6 माह से 2 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है । यदि कोई व्यक्ति आप लोगों के साथ दुरव्यवहार करता है। तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचना देकर कानूनी सहायता मुफ्त में ले सकते है ।आपके शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार तुरंत संज्ञान लेगा। 



इसके आलावा जिला जज ने इस समाज के लोगों से आग्रह किया है कि, अक्सर यह सुनने को मिलता है की आपलोग आपसी विवाद में एक दूसरे पर एसिड से हमला करते हैं यह उचित नहीं है।  इसलिए आप लोग  एक दूसरे पर एसिड अटैक न करें , चाहे कितना भी  बुरा स्थित क्यों न हो। इस दौरान  उसभी किन्नर को कलम देकर सम्मानित किया और कहा गया कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आप सभी के साथ हमेशा खड़ा है। इस दौरान  पैनल अधिवक्ता सुबोध कुमार झा पैनल अधिवक्ता स्मृति कुमारी, पीएलभी सिद्धार्थ, हरेराम दास,सुमन ,शैलेश कुमार संतोष कुमार, शांतनु कुमार, शंभू कुमार अरविंद कुमार ,कार्यालय सहायक उदय कुमार, स्टोनो संगम मिश्रा आदि उपस्थित थे। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता