ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार : आवारा कुत्तों का आतंक, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी

SUPAUL : बिहार में गर्मी का मौसम शुरू होते ही एक बार फिर से कुत्तों का आतंक बढ़ता दिख रहा है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्ते लगातार आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं

बिहार : आवारा कुत्तों का आतंक, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में गर्मी का मौसम शुरू होते ही एक बार फिर से कुत्तों का आतंक बढ़ता दिख रहा है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्ते लगातार आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। यहां आवारा कुत्तों से दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। 


दरअसल, सुपौल जदिया थाना क्षेत्र के बघेली गांव के वार्ड नम्बर 8,9,11,12 और 13 में रात से ही आवारा कुत्ता जमकर उत्पाद मचाया हुआ है। यहां आवारा कुत्तों ने करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है। इतना ही नहीं इन कुत्तों से जानवर तक को अपना शिकार बनाया। फिलहाल सभी सभी घायलों को  त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया है। 


वहीं, इस पुरे मामले को लेकर डॉ.श्रवण कुमार ने बताया कि डॉग बाइट का मामला है। अभी तक दस  से अधिक लोग डॉग बाइट के मामले को देखे हैं इनसभी लोगों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। डॉग बाईट से जख्मियों में पाँच महिला और छह बच्चे भी शामिल है। इन लोगों को फिलहाल टिका दे दिया गया है। ये लोग फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बेगूसराय के अनुमंडल मुख्यालय स्थित मंझौल में आवारा कुत्ता ने दर्जन भर लोगों को अपना शिकार बना लिया था।चलें मंझौल खैरा टोला से  कुते ने खुटन टोला पहुंचते-पहुंचते दर्जन भर व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से शिकार हुए लोगों में अधिकतक बुजुर्ग और महिलाएं थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता