ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना से बड़ी खबर: एक साथ 4 नाबालिग लड़कियां गायब, दर्जी से कपड़ा सिलाने घर से निकली थी

रंजू देवी का कहना है कि उनकी 15 साल की बेटी काजल जिसकी लंबाई साढ़े चार फीट है और रंग साफ है। 31 मई को शनिवार के दिन एक बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकली थी कि कपड़ा सिलाने सोतिचक अपनी 3 सहेलियों के साथ जा रही है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एक गांव की 4 लड़कियां एक साथ गायब हो गयी है। सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल है। 31 मई दिन शनिवार की दोपहर 1 बजे चारों लड़कियां एक साथ दर्जी से कपड़ा सिलाने गई थी लेकिन अब तक चारों लड़कियों में से कोई भी वापस घर नहीं आई है। मामला पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। परिजनों ने पचरुखिया थाने के थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर इस बात की जानकारी दी है।


 पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र के रामचंद नगर परसा के रहने वाले परविंद रविदास की पत्नी रंजू देवी ने आवेदन दिया है। रंजू देवी का कहना है कि उनकी 15 साल की बेटी काजल जिसकी लंबाई साढ़े चार फीट है और रंग साफ है। 31 मई को शनिवार के दिन एक बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकली थी कि कपड़ा सिलाने सोतिचक अपनी 3 सहेलियों के साथ जा रही है।


काजल की तीनों सहेलियों की पहचान पचरुखिया थाना के रामचंद्र नगर परसा निवासी दिनेश रविदास की बेटी पुन्नी कुमारी, मंटू रविदास की 15 साल की बेटी मीसा कुमारी, अनिल रविदास की 12 साल की बेटी सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। तीनों सहेलियां भी वही की रहने वाली है जहां की रंजू देवी की बेटी काजल रहने वाली है। सभी एक ही इलाके की रहने वाली है। 


एक साथ इलाके की चार लड़कियों के अचानक गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने हर जगह इनकी तलाश की लेकिन किसी का अता-पता नहीं चला और चारों खुद भी अभी तक अपने-अपने घर भी नहीं पहुंच पाए हैं। किसी भी लड़की के पास मोबाइल नहीं है। चारों के परिवारवालों ने हर रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके पूछताछ कर चुके हैं लेकिन असफलता ही हाथ लगी। 


किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। थक हार कर रंजू देवी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और चारों बच्चियों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई। एक साथ पटना से 4 नाबालिक लड़कियों के अचानक गायब होने की खबर आग की तरह फैल गयी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई कर पाती है।