ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा में 30 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा, बड़हरा में राजद का जनसंपर्क अभियान तेज़

राजद नेता रामबाबू सिंह ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 30 अगस्त को आरा में होने वाली वोटर अधिकार यात्रा और जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की। भोजपुर में यात्रा के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

Bihar
आरा में यात्रा की तैयारी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने 30 अगस्त को आरा में होने वाली वोटर अधिकार यात्रा और जनसभा को सफल बनाने के लिए बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।


उन्होंने लोगों से यह अपील किया कि आपका वोट आपका अधिकार है। इस अधिकार की लड़ाई इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। 30 अगस्त को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। बिहार में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है और बड़हरा क्षेत्र में भी इस बार बदलाव करना है।”


वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी भोजपुर जिले में ज़ोरों पर है। आज इस यात्रा के प्रचार के लिए सातवाँ रथ रवाना हुआ। रामबाबू सिंह ने बताया कि भोजपुर के प्रवेश द्वार बड़हरा में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए हाथी, घोड़े, ऊँट समेत लोक परंपरा से जुड़े मनोरंजक और सांस्कृतिक झलकियों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि “यह आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करेगा और आने वाले अतिथियों को भोजपुर की धरोहर का अनुभव कराएगा।”


उन्होंने बड़हरा ही नहीं बल्कि भोजपुर की पूरी जनता को इस आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गीधा, महकमपुर, डुमरिया, वीरमपुर, मथुरापुर, चातर, काजीचक, मीरगंज, मटुकपुर, सेमरिया-पड़रिया, केशोपुर, बखोरापुर, सरैया, सबलपुर, अलेखीटोला, पैगा, गुंडी और सरैया बाजार सहित कई गांवों में अभियान चलाकर लोगों से 30 अगस्त की सभा में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

टैग्स