ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

तेज रफ़्तार का कहर : वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की हुई मौत

ARA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में कसी न किसी जिले से किसी की मौत की खबर निकल क

तेज रफ़्तार का कहर : वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में कसी न किसी जिले से किसी की मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिलें से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां सड़क हादसें में दो दोस्त की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 


दरअसल, बिहार के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। जहां इमादपुर थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ये लोग किसी जरुरी काम से अपने दो और दोस्तों के साथ आरा गया था। देर रात आरा से अपने घर लौटते समय गांव के पास पहुंचने से पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल युवक का इलाज जारी है। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का कहना है कि निखिल अपने दो दोस्तों के साथ घर से कुछ काम के लिए देर रात आरा गया हुआ था। वहां से काम निपटाने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। उसी समय देर रात में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। तभी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने निकले थे कि दूसरे युवक ने भी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक 22 वर्षीय दिलसाद अंसारी को गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी ह। 


इधर, इस घटना में मृतक युवक की पहचान ग्रामीण निखिल कुमार (पिता संजय कुमार) के रूप में की गई है। जबकि अस्पताल जाते वक्त बीच रास्ते में ही आशीष (20 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, सड़क हादसों में  दो लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।