ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच

Ara News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त जांच, दवाएं व परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Ara News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ara News: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आरा के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल और रानीपुर ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।


शिविर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को मुफ्त जांच, परामर्श, दवा वितरण और इलाज की सुविधा दी गई। इसमें ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, दंत और कैंसर (मुख, स्तन, ग्रीवा) की जांच शामिल थी। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया स्तर की जांच, टेलीमानस सुविधा, टीबी और सिकल सेल जांच जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं।


इसके अलावा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत कार्ड और आभा आईडी कार्ड पंजीकरण संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 


स्वस्थ नारी सशक्त समाज अभियान के तहत मेडिकॉन हॉस्पिटल महावीर टोला आरा में महिलाओं को मुफ्त में चेकअप, दवा वितरण, इलाज किया गया। मेडिकॉन हॉस्पिटल में लगभग 120 से ज्यादा महिलाओं का मुफ्त चेकअप किया गया वहीं कई महिलाओं को मुफ्त दवा भी दी गई है।


Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच


Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच


Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता