ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

DL-RC Update: बिहार के इस जिले में रद्द हो सकते हैं एक लाख से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस और RC, जल्द कर लें यह जरूरी काम

Dl-RC Update: बिहार के भोजपुर जिले में लगभग 1.10 लाख ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी धारकों पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। परिवहन विभाग ने 31 मार्च तक डीएल औ

DL-RC Update
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Dl-RC Update: बिहार के भोजपुर जिले में लगभग 1.10 लाख ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी धारकों पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। परिवहन विभाग ने 31 मार्च तक डीएल और आरसी से मोबाइल नंबर अपडेट कराने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तो विभाग इन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ निलंबित भी कर सकता है।


परिवहन विभाग की सख्ती

परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के तहत सभी वाहनों के आरसी और डीएल को मोबाइल नंबर से अपडेट कराना चाहता है। विभाग कई बार उपभोक्ताओं से यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील कर चुका है, लेकिन अब तक इसका पूरी तरह से सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। इसे हल्के में लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।


कितने लाइसेंस और आरसी अपडेट नहीं हुए?

भोजपुर जिले में कुल 33,607 डीएल और 76,873 आरसी अब तक अपडेट नहीं किए गए हैं। इनमें से पचास हजार से अधिक नंबर 10 वर्षों से भी पुराने हैं और इनमें मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं। हाल के वर्षों में बनाए गए लगभग पचास हजार डीएल और आरसी के मालिकों ने भी अपने नंबर बदल दिए हैं, जिसके कारण इन सभी का फिर से नंबर अपडेट करना आवश्यक हो गया है। केवल वही मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे, जो आधार कार्ड से पहले से लिंक हैं।


मोबाइल नंबर अपडेट करने के फायदे

परिवहन विभाग सड़क हादसों की संख्या को नियंत्रित करने और राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए यह अभियान चला रहा है। इससे जहां सड़क हादसों में कमी आएगी, वहीं विभाग को राजस्व में बढ़ोतरी होगी। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद वाहन से संबंधित किसी भी सूचना को उपभोक्ता तक तुरंत पहुंचाया जा सकेगा। जैसे- वाहन चोरी होने की सूचना, सड़क हादसे की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा और फिटनेस की समय सीमा समाप्त होने की पूर्व सूचना, इससे वाहन मालिक समय रहते अपने दस्तावेज अपडेट कर जुर्माने और अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।


कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट?

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए pariwahan.gov.in पर और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के लिए sarathi.pariwahan.gov.in पर जाकर निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा, आप साइबर कैफे से भी यह अपडेट करा सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए 06122-547212 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें