ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

छपरा की सबिता महतो बनीं पहली महिला साइकिलिस्ट, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क ‘उमलिंगला’ पर साइकिल से सफर तय किया

CHHAPRA: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि अगर दिल में जुनून हो और हौसले बुलंद हों, तो आप खुद से किये तय लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं. इसी कहावत को सच करती दिख रही है छपरा की साइकि

छपरा की सबिता महतो बनीं पहली महिला साइकिलिस्ट, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क ‘उमलिंगला’ पर साइकिल से सफर तय किया
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि अगर दिल में जुनून हो और हौसले बुलंद हों, तो आप खुद से किये तय लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं. इसी कहावत को सच करती दिख रही है छपरा की साइकिलिस्ट सबिता महतो. सबिता महतो एक ऐसा नाम है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंगला पर साइकिल से सफर तय करने वाली दुनिया की पहली महिला साइकिलिस्ट बन गयी हैं. उमलिंगला के पास पहुंचने के लिए वह पास रोथन ला, बरलाचल, नाकिला, लाचुनला, तनलंगला और नोरबुला को पार करते हुए पहुंचीं.

बता दे कि सबिता महतो ने पांच जून को अपनी यात्रा नयी दिल्ली से शुरू की और 28 जून को अपनी मंजिल तक पहुंच गयीं. इस यात्रा को स्पांसर करने वाले रोडिक है. बीआरओ ने इससे पहले साल 2020 में यह रोड बनाया था, जिसके बाद इस रोड को साल 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया. अब जल्द ही सबिता भी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाइ करेंगी. यह चाहती है कि वह  माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराये.

अगर हम सबिता के परिवार की बात करे तो, इनके पिता सड़क किनारे मछली की दुकान लगाते हैं. वहीं सबिता ने साइकिलिंग करने का मन बनाकर टाटा स्टील में नौकरी छोड़ दी. सबिता महतो एक ऐसी पहली भारतीय लड़की है, जिसने ऑल इंडिया ट्रेवलिंग के दौरान 12500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए खिताब अपने नाम किया है. इतना ही नही, इन्होने विभिन्न राज्यों के अलावा अन्य देश में भी भ्रमण किया है जैसे श्रीलंका, भूटान, नेपाल समेत पूरे देश शामिल हैं. उन्होंने अब तक 35000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की है.

टैग्स