ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

आरा में भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने बीच रोड पर फूंक दी CO की गाड़ी, पुलिसवालों की बंदूक छीनी

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से दोनों की जान गई है. इस घटना के बाद इलाके

आरा में भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने बीच रोड पर फूंक दी CO की गाड़ी, पुलिसवालों की बंदूक छीनी
First Bihar
3 मिनट

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से दोनों की जान गई है. इस घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. नाराज लोगों ने सीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है. पुलिसवालों की बंदूक छीनने की बात सामने आ रही है.


घटना भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र की है, जहां खरईचा गांव पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी अजित पासवान और विकास पासवान बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. नाराज लोगों ने आरा-अरवल मुख्य मार्ग को पवना के पास जाम कर भारी बवाल काटा है.  गुस्साए लोगों ने सीओ की गाड़ी को फूंक दिया है. 


आरा में भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने बीच रोड पर फूंक दी CO की गाड़ी, पुलिसवालों की बंदूक छीनी


पुलिस की टीम पर हमले की भी बात सामने आ रही है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसवाले जान बचाकर भागते न्र आ रहे हैं. हमले में एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनने की बात सामने आ रही है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन हालात बेकाबू हो गया है.लोग मानने को तैयार नहीं हैं. घटनास्थल पर कई सीनियर अफसर मौजूद हैं, लोगों स्थिति को कंट्रोल करने में जुटे हुए हैं. 


आरा में भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने बीच रोड पर फूंक दी CO की गाड़ी, पुलिसवालों की बंदूक छीनी


जानकारी मिली है कि नरायनपुर घाट से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर ले जाय जा रहा था. इस दौरान संदेश थाना के द्वारा पीछाकर उनको रोकने का प्रयास किया गया. इसी दौरान ट्रैक्टर पास के नहर में पलट गया और ड्राइवर समेत एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पवना बाजार के बाद सड़क को जाम कर दिया. 


आरा में भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने बीच रोड पर फूंक दी CO की गाड़ी, पुलिसवालों की बंदूक छीनी


सड़क जाम की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस के इस एक्शन से लोग और भी ज्यादा बेकाबू हो गए और उन्होंने अंचलाधिकारी की गाड़ी में आग लगा दिया. आग लगाने के बाद सीओ की गाड़ी बीच रोड पर धूं-धूं कर जल गई.