ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : दोस्तों के साथ यज्ञ देखने गए युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

ARA : बिहार में आरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र का शव घर से दूर बरामद किया गया है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा

बिहार : दोस्तों के साथ यज्ञ देखने गए युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में आरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र का शव घर से दूर बरामद किया गया है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक अपने दोस्तों के साथ यज्ञ देखने के लिए गया था उसी समय से लापता था। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,आरा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक के परिजन इस खुनी वारदात को अंजाम देने का आरोप उसके दोस्तों पर लगा रहे हैं। आरोपी सभी दोस्त घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बहिरो मुहल्ला निवासी बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान के 17 वर्षीय पुत्र शाहिल उर्फ भोला पासवान है। टाउन हाईस्कूल में इंटर का छात्र है। हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। 


इस घटना को लेकर मृतक के पिता बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान ने बताया कि मेरा बेटा कल रात करीब 8 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ पास के गोठउला गांव में आयोजित यज्ञ देखने के लिए गया हुआ था। जब देर रात तक वो घर नहीं आया तो हमलोग उसे ढूंढने के लिए निकले लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद सोमवार की सुबह बालू ढ़ोने वाले ट्रैक्टर चालकों ने शव को देखा। 


उधर, इस मामले में  छात्र के गर्दन के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता को तीन दोस्तों पर हत्या करने का शक है।घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। हालांकि किस कारण हत्या की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।