ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पटना एसटीएफ ने शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 6 में संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पटना एसटीएफ ने शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 और 6 में संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र में एके-47 जैसे घातक हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ ने शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर तुरंत संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें 1 एके-47 राइफल, 1 बंदूक, 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 1 रिवॉल्वर और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस छापेमारी में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।


सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है, और STF को आशंका है कि यह एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। पूछताछ के आधार पर STF जल्द ही अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है। साथ ही, यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा सकता था।


इस कार्रवाई के बाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस घटनाक्रम ने चुनाव पूर्व सुरक्षा इंतजामों पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी बिहार में चुनाव से ठीक पहले हथियार बरामदगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी और खुफिया तंत्र की अहमियत और बढ़ जाती है।


स्थानीय पुलिस और STF की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, जो समय रहते संभावित बड़ी घटना को रोकने में कामयाब रही। बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी रैकेट के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता