ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

SP की बड़ी कार्यवाई: अवैध वसूली करने वाले थाना प्रभारी सस्पेंड, 3 थानों के पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

BHOJPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वाले एक थानेदार समेत 3 थानों के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है

 SP की बड़ी कार्यवाई: अवैध वसूली करने वाले थाना प्रभारी सस्पेंड, 3 थानों के पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज
Anamika
2 मिनट

BHOJPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वाले एक थानेदार समेत 3 थानों के  पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही दो अन्य थानेदार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भोजपुर एसपी ने GPS ट्रैकिंग के आधार पर अवैध वसूली करने वाले  इमादपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है, वहीं इमादपुर थाना, चांदी थाना और संदेश थाना के दर्जनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है.

इसके साथ ही एसपी ने चांदी थाना और संदेश थाना के SHO को शोकॉज नोटिस जारी किया है. भोजपुर एसपी ने जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में यह कार्रवाई की है. एसपी के आदेश के बाद थाने के एक ड्राइवर सहित दो पुलिस वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. चांदी थाने के चालक और संदेश के एक होमगार्ड जवान सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं इमादपुर थाने के थाना इंचार्ज सहित पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल एक जमादार व सिपाही सहित छह को सस्पेंड कर दिया गया है. चांदी और संदेश थाने के पेट्रोलिंग पार्टी के आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K.K SINGH

FirstBihar संवाददाता