ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

Viral Video : 'रोड पर जमीन बा यार तोहर किंग बा ...', देसी पिस्टल लेकर बार बाला के साथ ठुमके लगाते दो युवक का वीडियो वायरल, अब होगा एक्शन ?

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र में बार बाला संग पिस्टल लहराकर डांस करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Viral Video : 'रोड पर जमीन बा यार तोहर किंग बा ...', देसी पिस्टल लेकर बार बाला के साथ ठुमके लगाते दो युवक का वीडियो वायरल, अब होगा एक्शन ?
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट


बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो युवक हाथ में देसी पिस्टल लेकर बार बाला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव का है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बारी-बारी से हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने “रोड प जमीन बा यार तोर किंग बा” पर ठुमके लगा रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों का बेखौफ अंदाज और खुलेआम हथियार का प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह हथियार लहराकर डांस करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे वीडियो समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियार लेकर युवक कैसे पहुंचे और किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।


इधर, इस मामले में पवना थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी और अगर मामला सही पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है।


बता दें कि बिहार में हाल के दिनों में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। खासकर शादी समारोह, ऑर्केस्ट्रा और बार बालाओं के कार्यक्रमों में हथियार लहराने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई का दावा करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।


फिलहाल भोजपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे कानून-व्यवस्था पर सवाल बता रहा है तो कोई युवाओं में बढ़ती अपराधी मानसिकता का उदाहरण मान रहा है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता