ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

सिर्फ प्यार करूंगा, शादी नहीं… प्रेमी के इनकार के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, हो गई मौत

Bihar Crime News: भोजपुर में एक 19 वर्षीय युवती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी। अचानक उठाए गए उसके एक कदम के बाद परिवार में मातम छा गया...

सिर्फ प्यार करूंगा, शादी नहीं… प्रेमी के इनकार के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम, हो गई मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड संख्या-9 का है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है, जो सुनील चौधरी की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि अंजली अपने परिवार में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं।


जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले पटना में एक शादी समारोह के दौरान अंजली की मुलाकात अरवल जिले के एक युवक से हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे।


इसी बीच अंजली के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। अगले साल मार्च महीने में उसकी शादी होने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, अंजली कभी अपने प्रेमी से शादी करने की बात कहती थी तो कभी परिवार द्वारा तय रिश्ते के लिए भी तैयार हो जाती थी। परिवार ने भी साफ कर दिया था कि बेटी जहां चाहेगी, उसकी शादी वहीं कराई जाएगी।


बताया जा रहा है कि हाल ही में अंजली ने अपने प्रेमी से शादी को लेकर बात की। आरोप है कि युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह सिर्फ प्रेम संबंध रखना चाहता है, शादी नहीं करेगा। प्रेमी की इस बात से अंजली गहरे सदमे में चली गई।


इसके बाद गुस्से और तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं जैसे ही युवती की मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।