ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

“अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ?

Bhojpur Bride Rejects Groom: भोजपुर जिले के दलेलगंज गांव में जयमाला के समय एक शादी समारोह अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया और जान देने की धमकी दी।

“अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ?
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bhojpur Bride Rejects Groom: बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब दुल्हन ने जयमाला के समय अपने होने वाले पति को देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की जिद और जान देने की धमकी के आगे परिवार और रिश्तेदार भी असमर्थ रहे। इस अप्रत्याशित घटना के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची है और यह मामला निजी परिवारिक विवाद की श्रेणी में ही माना जा रहा है।


मामला भोजपुर जिले के दलेलगंज गांव का

यह घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की है। कोसडिहरा निवासी 25 वर्षीय दूल्हा सुधीर कुमार अपने परिवार के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे थे। 22 वर्षीय दुल्हन शोभा कुमारी के साथ जयमाला की रस्में शुरू होने वाली थीं।


लेकिन जैसे ही दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन ने उसे देखा, वह भड़क गई। दुल्हन ने अपने पिता से साफ कहा, “पापा, मैं यह शादी नहीं करूंगी। यह लड़का अंकल टाइप दिखता है, समाज और सहेलियों को मैं क्या जवाब दूंगी? अगर जबरदस्ती की गई तो मैं जान दे दूंगी।”


इस चेतावनी के बाद शादी के घर में हड़कंप मच गया। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने रुख पर अडिग रही।


स्टेज पर दूल्हा इंतजार करता रहा, दुल्हन फरार

दुल्हन के अचानक इनकार के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। समझाने-बुझाने के प्रयासों के बावजूद दुल्हन अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ चुपचाप घर छोड़कर चली गई।


इस दौरान दूल्हा सुधीर कुमार हाथ में जयमाला लिए स्टेज पर इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं आई। शादी का पंडाल खाली हो गया, खाने के स्टॉल और कुर्सियां खाली रह गईं। आखिरकार, आधी रात के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौटने को मजबूर हो गई।


दूल्हे का बयान: लड़की ने पसंद किया था, तभी तय हुई शादी

सुधीर कुमार इस पूरे घटनाक्रम से काफी आहत नजर आए। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ था। उन्होंने कहा, “15 फरवरी 2026 को हमारी शादी तय हुई थी। लड़की ने मुझे दो-दो बार देखा था और पसंद भी किया था। हमारी फोन पर लगातार बातचीत भी होती रही। तब उसे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जयमाला के समय अचानक क्या हुआ, यह समझ से परे है।”


सुधीर कुमार के मुताबिक, उनका परिवार और बारात लेकर आए रिश्तेदार भी इस अप्रत्याशित स्थिति से हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि दुल्हन के परिवार को भी समझाना मुश्किल हो गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।


शादी टूटने की चर्चा पूरे इलाके में

इस घटना के बाद भोजपुर जिले के दलेलगंज गांव और आसपास के क्षेत्रों में शादी टूटने की चर्चा तेजी से फैल गई है। स्थानीय लोग दुल्हन के अचानक निर्णय और दूल्हे के असमंजस में पड़े परिवार को लेकर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं।

संबंधित खबरें