ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

बिहार में बेखौफ अपराधी: घर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

Bihar Crime News: भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल...

बिहार में बेखौफ अपराधी: घर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. रामपुर कमरांय गांव में छह बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मृतक की पहचान रामपुर कमरांय गांव निवासी बालेश्वर यादव के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई है.


बताया जा रहा है कि घटना के समय राकेश अपने घर में खाना खाने के बाद आराम कर रहा था. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे. बदमाशों ने पहुंचते ही राकेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी.


इसी दौरान एक बदमाश ने राकेश को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने हथियार निकालकर उस पर गोली चला दी. गोली लगते ही राकेश जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बदमाश मौके से भागने लगे.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने भाग रहे दो आरोपियों को छोटी कोरियनडीह के पास पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.


मृतक की दादी सोना देवी ने बताया कि राकेश घर में आराम कर रहा था, तभी अचानक बदमाश आए और विवाद शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है.


घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई. कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है. सुल्तानगंज, शाहकुंड, बाथ और अकबरनगर थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है.


पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक बाइक बरामद की है. डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घायल दोनों आरोपियों का इलाज पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है.


पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग के अलावा कोई और वजह तो नहीं थी.