ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

BHOJPUR NEWS: आरा में बॉलीवुड एक्टर की मौत, 4 दिन बाद नदी में मिली लाश, गोविंदा-अक्षय कुमार-परेश रावल-राजपाल यादव के साथ कर चुके हैं काम

ARRAH: बॉलीवुड में साइड रोल करने वाले आरा के 56 वर्षीय अजय कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। वो टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले के रहने वाले स्व.अशोक साह के पुत्र थे। गंगी

BHOJPUR NEWS: आरा में बॉलीवुड एक्टर की मौत, 4 दिन बाद नदी में मिली लाश, गोविंदा-अक्षय कुमार-परेश रावल-राजपाल यादव के साथ कर चुके हैं काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बॉलीवुड में साइड रोल करने वाले आरा के 56 वर्षीय अजय कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। वो टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले के रहने वाले स्व.अशोक साह के पुत्र थे। गंगी पुल के पास से रविवार को उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।


बताया जाता है कि 25 सितंबर को वो घर से पूजा करने के लिए निकले थे लेकिन फिर घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें हर जगह ढूंढा लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। लेकिन तभी परिजनों को अजय साह का चप्पल पुल के पास से मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पुल के पास पहुंची। जिसके बाद दो दिनों तक लगातार शव की खोजबीन की गयी। आखिरकार आज शव को बरामद कर लिया गया। 


बता दें कि अजय साह एक अच्छे एक्टर थे। वो बच्चों को एक्टिंग सिखाते थे। अजय साह एक दर्जन फिल्मों में साइड रोल कर चुके हैं। बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ वो काम कर चुके हैं। हेराफेरी, खट्टा मीठा, चुपके  चुपके, भागमभाग सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में वो साइड रोल कर चुके हैं। वो राजपाल यादव के साथ ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुके हैं। 


56 साल के अजय साह अविवाहित थे। उनके दो भाई अरुण साह और राजकुमार साह हैं और एक बहन बबिता देवी हैं। पहले वो मुंबई में राजपाल यादव के साथ रहा करते थे। 10 साल पहले ही वो मुंबई से आरा अपने घर आए थे जिसके बाद वो यही रहकर बच्चों को एक्टिंग सिखाने लगे। 25 सितंबर को वो अचानक गायब हो गये जिसके बाद आज रविवार को उनकी लाश नदी से बरामद किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


टैग्स