ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा में पुलिस पर जानलेवा हमला: लाठी-डंडे से लोगों ने पीटा, लॉकडाउन का पालन कराने गए थे पुलिसवाले

ARA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया ह

आरा में पुलिस पर जानलेवा हमला: लाठी-डंडे से लोगों ने पीटा, लॉकडाउन का पालन कराने गए थे पुलिसवाले
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है. लेकिन कई लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने पुलसीवालों को लाठी-डंडे और बांस से पीटा. जिसका वीडियो भी सामने आया है.


पुलिस की पिटाई का वीडियो आरा में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ दिख रहे हैं. पुलिसवालों का कॉलर पकड़ उनके साथ बदतमीजी और मारपीट करते दिख रहे हैं. जानकारी मिली है कि भोजपुर पुलिस की टीम हसन बाजार में निकली थी और भीड़भाड़ देखकर लोगों को घर जाने की अपील कर रही थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक दो लोगों को डंडे से पिटाई कर दी, जिसे देखकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और बांसम, बल्ला और डंडे से एकाएक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक लोगों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिसको लेकर अफरा-तफरी मच गई.


आरा में पुलिस पर जानलेवा हमला: लाठी-डंडे से लोगों ने पीटा, लॉकडाउन का पालन कराने गए थे पुलिसवाले


इस घटना का वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह से लॉक डाउन का पालन कराने निकले पुलिसकर्मियों पर लोग डंडे से प्रहार कर रहे हैं. भोजपुर जिले से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निकले पुलिसकर्मियों पर यह हमला कतई उचित नहीं है. क्योंकि वह हमारे और हमारे समाज की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर उतर कर लोगों से अपने घर में रहने की अपील कर रहे हैं. फिर भी लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं. लोग कोरोना वारियर्स पर ही हमला कर दे रहे हैं.


इस घटना के संदर्भ में बातचीत के क्रम में भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह कानूनन जुर्म है. वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने आज से 15 मई तक 10 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. घूमने फिरने निकलने समेत धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है. साथ ही सरकार और प्रशासन लोगों से ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की अपील कर रहा है.

टैग्स