ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

आरा में कोटा-पटना एक्सप्रेस से 5.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

बिहार के आरा में जीआरपी ने कोटा-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 5.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में रोशनी और उनके पति अमन कुमार केशरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार के समस्तीपुर के बाद अब आरा में भी ट्रेन से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने कार्रवाई करते हुए कोटा-पटना एक्सप्रेस से महिला समेत दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-5 के गेट के पास से दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से मैजिक मोमेंट्स फ्लेवर्ड शराब की 30 पीस बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशनी (24 वर्ष), पति अमन कुमार केशरी, और अमन कुमार केशरी (30 वर्ष), पिता सुदामा प्रसाद केशरी, निवासी शिवगंज शीतल टोला, थाना नवादा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।


इस मामले में जीआरपी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। रेल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ट्रेन से शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता