ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

Bihar Teacher News: भोजपुर के जगदीशपुर में बीपीएससी शिक्षिका सौम्या राज का शव किराये के मकान में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य...

BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बीपीएससी शिक्षिका सौम्या राज का शव किराये के मकान में पंखे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.


मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार की 30 वर्षीय पुत्री सौम्या राज के रूप में हुई है. सौम्या राज तियर थाना क्षेत्र के अरैला गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. वह जगदीशपुर के नयका टोला में किराये के मकान में रहकर स्कूल आती-जाती थीं.


कमरे में मिला शिक्षिका का शव

शुक्रवार की रात शिक्षिका का शव उनके किराये के मकान में पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.


शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए.


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, शिक्षिका की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


स्वजन से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले सौम्या की किसी तरह की परेशानी या अन्य कोई परिस्थिति तो नहीं थी.


स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले सौम्या राज सड़क हादसे में घायल भी हुई थीं. पुलिस इस जानकारी समेत अन्य सभी बिंदुओं की भी जांच कर रही है.


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी रात में ही मृतका के स्वजन को दे दी गई थी. सूचना मिलने के बाद स्वजन जगदीशपुर पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है.