ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कव्वाली सुनने जा रहे थे बाइक सवार तीन लड़के

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनों लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर कव्वाली का

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कव्वाली सुनने जा रहे थे बाइक सवार तीन लड़के
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनों लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर कव्वाली का प्रोग्राम देखने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के चातर मोड़ की पास की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हिसुआ के सिहिन गांव में कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एक बाइक पर सवार होकर दो युवक और एक 10 वर्षीय लड़का कव्वाली सुनने नगर थाना क्षेत्र के अंसार नगर मुहल्ले से सिहिन गांव जा रहे थे। इसी दौरान चातर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिसुआ पीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।