ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

भारत बंद को लेकर सुरक्षा कड़ी, ताेड़फाेड़, आगजनी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. जिसका असर पूरे देश में सुबह से ही देखने को मिल रहा है. बिहार में भी बंद के समर्थक कई जगहों पर ट्रेन को रोककर और सड़क

भारत बंद को लेकर सुरक्षा कड़ी, ताेड़फाेड़, आगजनी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई
Anamika
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. जिसका असर पूरे देश में सुबह से ही देखने को मिल रहा है. बिहार में भी बंद के समर्थक कई जगहों पर ट्रेन को रोककर और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

वहीं विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है. पटना के डाकबंगला, गांधी मैदान, कारगिल चौक, जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स से लेकर अन्य सभी इलाकों कमें सुबह से ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की ड्यूटी लगा दी गई है. सुबह से ही हजारों की संख्या में जवान सड़कों पर मोर्चा संभाल रहे हैं.  थानेदार, डीएसपी, एएसपी और सिटी एसपी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. 

बंद समर्थकाें के साॅफ्ट टारगेट पर ट्रेन और सड़क है. बंद करने वाले ट्रेनाें के परिचालन काे राेकने में जुटे हैं. इसे लेकर पटना के प्रभारी एसएसपी अमरकेश डी ने कहा कि बंद समर्थकाें ने अगर ताेड़फाेड़, आगजनी या सरकारी संपत्ति काे नुकसान करने की काेशिश की ताे उनके खिलाफ पुलिस कड़ाई से निपटेगी।.कानून काे अपने हाथ में लेने वालाें काे नहीं बख्शा जाएगा. उनपर केस दर्ज हाेगा और जेल भी भेजा जाएगा.