ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

भाई ने बहन समेत 5 लोग को तलवार से काटा, कई की हालत गंभीर

JAMUI : जिले के खैरा थाना इलाके के जमनीपुर गांव में बाजा बजाने से मना करने पर दबंग चचेरे भाई ने खुनी खेल शुरू कर दिया. चचेरे भाई ने चचेरी बहन और चाचा सहित चार लोगों को तलवार से काट कर घायल कर

भाई ने बहन समेत 5 लोग को तलवार से काटा, कई की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

JAMUI :  जिले के खैरा थाना इलाके के जमनीपुर गांव में बाजा बजाने से मना करने पर दबंग चचेरे भाई ने खुनी खेल शुरू कर दिया. चचेरे भाई ने चचेरी बहन और चाचा सहित चार लोगों को तलवार से काट कर घायल कर दिया, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि  खैरा थाना इलाके के जमनीपुर गांव निवासी परमानंद तांती की 19 साल की बेटी ममता कुमारी अपने घर में पढ़ाई कर रही थी. तभी अचानक बगल के ही उसके चचेरे भाई ने तेज आवाज में बाजा बजाया शुरू कर दिया. जब उसे मना करने उसकी चचेरी बहन ममता  गई तो चचेरे भाई राजेश तांती उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

ममता को पीटता देख उसे बचाने के लिए उसके पिता परमानंद सहित कई लोग पहुंचे तो राजेश ने सभी पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें ममता और उसके पित गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया, जहां ममता कुमारी तथा उसके पिता परमानंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

लोगों का कहना है कि जमनीपुर गांव निवासी परमानंद तथा बिंदेश्वरी तांती के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है. इसको लेकर 1 साल पहले भी दंपति के साथ राजेश के द्वारा ममता के साथ मारपीट किया गया था. घायल परमानंद दर्ज बयान के आधार पर आरोपी राजेश तथा उसके पिता बिन्देश्वरी तांती के खिलाफ खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता