ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

तेज रफ़्तार का कहर ! ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत; बाल-बाल बचा मासूम

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इ

तेज रफ़्तार का कहर ! ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत; बाल-बाल बचा मासूम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी है। इसी घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


 जिले के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना के भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार के सुबह अज्ञात ट्रक की कि चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गयी जबकि दुर्घटना में एक तीन वर्षीय बच्चा-बाल बाल बच गया। इसे दुर्घटना के बाद भवानीपुर पुलिस ने शवों को अनुमण्डल अस्प्ताल नवगछिया भिजवाया।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान ख़रीक प्रखंड के अठनिया निवासी गोरेलाल राय 35 वर्ष, पिता उपेंद्र राय और उनकी भतीजी सिंपल कुमारी 21 वर्ष, पति हरजीवन राय घर टिकरामपुर खगडिया के रूप में की गई। मृतक  के पुत्र धीरज कुमार ने बताया कि उसके पापा मेरी चचेरी बहन सिंपल को बाइक से उसके ससुराल  पहुंचने जा रहे थे। तभी  नारायणपुर के पास दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस  दुर्घटना में चचेरी बहन की भी मौत हो गई। जबकी तीन साल का भांजा बाल बाल बच गया।


उधर, इस  घटना की सूचना पर मृतक के तीनों भइयों के अलावे मृतक के पुत्रों के चीत्कार से पूरा अस्पताल गुज रहा था। मृतक गोरलाला को तीन पुत्र पवनजीत कुमार, धीरज कुमार और अमन कुमार है ।पुत्र अपने पिता के शव पर दहाड़ मार कर रो रहे थे। दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।