ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शराब खरीदने के लिए सड़कों पर घूम रही है बिहार पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला...

BHAGALPUR : होली को देखते हुए शराब तस्कर एक्टिव हो गए हैं. लेकिन पुलिस भी तू डाल-डाल मैं पात-पात के तर्ज पर शराब तस्करों को पकड़ने में जुटी है. अब भागलपुर में पुलिस शराब तस्करों पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : होली को देखते हुए शराब तस्कर एक्टिव हो गए हैं. लेकिन पुलिस भी तू डाल-डाल मैं पात-पात के तर्ज पर शराब तस्करों को पकड़ने में जुटी है. अब भागलपुर में पुलिस शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए शराब खरीदार बनकर सड़कों पर घूम रही है. 

पुलिस के साथ ही साथ उत्पाद अधिकारी शहर में शराब के ग्राहक बन कर घूम रह हैं और शराब डिलीवरी करने वाले लड़कों की पहचान कर रहे है. उनसे यह पता किया जा रहा है कि शराब की तस्करी के पीछे मुख्य रुप से कौन-कौन काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं शराब को लेकर मुख्यालय थाना स्तर पर भी नजर रखे हुए हैं. 

शराब से जुड़ी सारी जानकारी एकजुट की जा रही है और किस थाने में शराब बेची जा रही है, इसका आंकड़ा भी एकत्र किया जा रहा है. यदि प्रमाण मिल जाता है तो सीधे थाना प्रभारी को नाप दिया जाएगा. 

लोकल अधिकारी को शराब तस्कर पहचाने हैं इसलिए दूसरे जिले से उत्पाद विभाग के अधिकारी यहां पहुंच गए हैं और वे सीधे मुख्यालय को अपना रिपोर्ट देंगे. अधिकारी लगातार शराब मंगा रहे हैं और तस्कर की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. ऐसे लोगों की लिस्ट अधिकारियों के पास है और इनकी रेकी जारी है. ऐसे तस्कर के घर पर मुख्यालय से सीधे टीम आकर छापेमारी करगी. वहीं शहर में किस जिले से अधिकारी आये हैं, इसकी जानकारी उत्पाद विभाग को भी नहीं है. नदी और दियारा इलाके में खास नजर रखी जा रही है. बिहार की सीमा से सटे दूसरे राज्यों के दुकानों पर भी नजर रखी जा रही है.