ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

pm narendra modi : बिहार के सबसे बड़े बिजली घर बनने का रास्ता साफ, इस दिन PM मोदी करेंगे शिलान्यास

pm narendra modi : पीरपैंती से बिहार को 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 800 मेगावाट की तीन इकाई वाली (2400) इस बिजली घर का निर्माण अदाणी पावर लिमिटेड करेगी।

pm narendra modi
pm narendra modi
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

pm narendra modi : बिहार सरकार और बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सबसे बड़ी बिजली घर परियोजना पर मुहर लगा दी है। आयोग की मंजूरी मिलते ही भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले बिजली घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर आयोग ने सुनवाई करते हुए भागलपुर के पीरपैंती से बिजली खरीदने की सहमति दे दी। 


जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से बिहार को 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 800 मेगावाट की तीन इकाई वाली (2400) इस बिजली घर का निर्माण अदाणी पावर लिमिटेड करेगी। केंद्रीय विद्युत अधिनियम के अनुसार बिजली घर का निर्माण या बिजली की खरीद के लिए विनियामक आयोग की अनुमति जरूरी है। 


इसी के ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने आयोग के समक्ष याचिका दायर की थी। भविष्य में बिहार में होने वाली बिजली की खपत को देखते हुए बुधवार को आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा और पीएस यादव ने अपना निर्णय सुनाते हुए पीरपैंती बिजली घर पर मुहर लगा दी। इसके बाद अब पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने की तैयारी है।


इधर, संभावना है कि 15 सितम्बर को पूर्णिया दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास करें। आज-कल में बिजली कंपनी पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज सकता है। सरकार की पूरी कोशिश है कि विधानसभा चुनाव के पहले हर हाल में इस परियोजना का शिलान्यास हो जाए।