ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: तेज रफ्तार बस से स्कूल वैन की सीधी टक्कर, हादसे में कई बच्चे घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

BHAGALPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क हादसों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना भागलपुर में हुई है, जहां त

बिहार: तेज रफ्तार बस से स्कूल वैन की सीधी टक्कर, हादसे में कई बच्चे घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क हादसों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना भागलपुर में हुई है, जहां तेज रफ्तार बस ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद स्कूल वैन के परखचे उड़ गए। घटना झंडापुर ओपी क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर बिहपुर चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी बिहपुर चौक के पास तेज गति से आ रही बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्कूल वैन में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है जबकि वैन का ड्राइवर भी जख्मी हो गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए JLNMCH रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को दे दी है। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।