ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : साल में 3 से 6 लाख आय वाले लोगों को मिलेंगे सरकारी फ्लैट, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

BHAGALPUR : महानगरों की तरह अब भागलपुर के शहरी आवासहीनों को घर देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भागलपुर नगर निगम जमीन की तलाश कर रहा है। कम आय वाले लोगों के लिए LIG फ्लैट की तर्ज

बिहार : साल में 3 से 6 लाख आय वाले लोगों को मिलेंगे सरकारी फ्लैट, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : महानगरों की तरह अब भागलपुर के शहरी आवासहीनों को घर देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भागलपुर नगर निगम जमीन की तलाश कर रहा है। कम आय वाले लोगों के लिए LIG फ्लैट की तर्ज पर आवास बनाने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन आधा एकड़ सरकारी जमीन की तलाश कर रही है। 


भागलपुर शहर में जमीन उलपब्ध नहीं होने के कारण नाथनगर और जगदीशपुर के अंचलाधिकारी को जमीन खोजने का जिम्मा दिया गया है। जमीन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग करीब 43 हज़ार 560 वर्गफीट में बनेगी। जिसमें कम्युनिटी हॉल, चिल्ड्रेन पार्क, कार पार्किंग, खेल ग्राउंड, मिनी हॉस्पिटल और छोटा बाजार भी बनाया जाएगा। यह घर उन जरूरतमंदों को मिलेगी जिनके पास न जमीन है और ना ही अपना घर।


ऐसे मकानों के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। ये मकान सिर्फ वैसे लोगों को मिलेंगे जो 5 वर्ष से ज्यादा समय से शहर में रह रहे हो और जिनके पास अपनी न तो जमीन है और ना ही मकान। इसके साथ ही मकान पाने वाले लोगों की 3 से 6 लाख तक होनी चाहिए। आवेदकों की संख्या को देखते हुए लॉटरी के माध्यम से मकान आवंटित किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों के चयन के लिए सर्वे भी कराया जाएगा।


नगर निगम के सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा ने कहा कि PM आवास योजना (शहरी) में शामिल अफोर्डबल हाउस निर्माण के लिए जिला प्रशासन से आधा एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है और जमीन मिलने के साथ  ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

टैग्स