ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : मक्के के खेत से महिला का शव बरामद, पति पर ही हत्या का आरोप

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के जंगली टोला की है। महिला अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी। खेत से ही म

बिहार : मक्के के खेत से महिला का शव बरामद, पति पर ही हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के जंगली टोला की है। महिला अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी। खेत से ही महिला की लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला राजू शर्मा उर्फ राजेश की पत्नी खुशबू देवी है। 



सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नवगछिया में मक्के के खेत से महिला मृत अवस्था में मिली है। हैरत की बात तो ये है कि महिला की डेड बॉडी के पास एक खून लगा कुदाल भी रखा था। महिला के सिर में निशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदाल से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया है। 



महिला की हत्या का ज़िम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि उसके ही पति को माना जा रहा है। दरअसल, महिला अपने पति के साथ ही काम करने खेत में गई थी। वहीं, जिस कुदाल में खून लगा हुआ है वह कुदाल भी उसके पति का ही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही अपनी पत्नी को मार डाला है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स