ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : एक ही परिवार के 5 लोग घायल, इलाज के दौरान बच्चे की मौत

BHAGALPUR: खबर भागलपुर जिले की है, जहां एक ही परिवार के 5 सदस्य संदिग्ध स्थिति में गंभीर रूप से घायल मिले हैं। इनमें डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, पति पत्नी और

बिहार : एक ही परिवार के 5 लोग घायल, इलाज के दौरान बच्चे की मौत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर जिले की है, जहां एक ही परिवार के 5 सदस्य संदिग्ध स्थिति में गंभीर रूप से घायल मिले हैं। इनमें डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, पति पत्नी और 2 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनबर्षा गांव की है। 




बताया जा रहा है कि 32 साल के भूपेंद्र दास, उनकी पत्नी आरती देवी और 3 बच्चे को परिवार के लोगों ने एक ही कमरे में घायल अवस्था में देखा। कमरे में सभी खून से लथपथ पड़े हुए थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। परिजनों ने सभी को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इलाज के दौरान डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा दंपति और 2 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। 



परिवारिक विवाद में घटना की आशंका


भूपेंद्र दास के भाई रमेश ने बताया कि क्या हुआ किसी ने नहीं देखा है। घर में बूढ़ी मां थी। उन्होंने भी सुबह-सुबह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी में आपसी विवाद की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हमेशा मारपीट होती थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता