ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट में लालू यादव घायल

Bihar News: भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय में छात्र राजद और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। छात्र राजद अध्यक्ष लालू यादव पर हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्रों के बीच हुए विवाद के कारण तनाव बढ़ गया। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर बुलाया गया और कैंपस में उनकी पिटाई की गई। 


घायल लालू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में यह मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई ABVP कार्यकर्ताओं को लालू यादव और उनके साथियों पर हमला करते देखा जा सकता है।


छात्र राजद के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया हमारे विश्वविद्यालय अध्यक्ष को बुलाया गया और जैसे ही वे कैंपस पहुंचे, 15-20 ABVP कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से हमला किया। लालू यादव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से छात्र राजद और ABVP के बीच वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था। 


दोनों गुट एक-दूसरे पर प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता