ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: कोसी नदी पर 1600 करोड़ की परियोजना में हादसा, पुल की 40 मीटर टूटी रेलिंग

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिहपुर-वीरपुर एनएच-106 पर फुलौत को बिहपुर से जोड़ने वाले 1600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल की रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कोसी नदी में गिर गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिहपुर-वीरपुर एनएच-106 पर फुलौत को बिहपुर से जोड़ने वाले 1600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल की रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कोसी नदी में गिर गया। हादसा तब हुआ जब बिहपुर की ओर से पुल पथ पर भारी-भरकम 125 टन वजनी स्ट्रक्चर सेंगमेंट को 90 चक्का वाले वाहन से फुलौत की ओर ले जाया जा रहा था। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। 


इसी दौरान वाहन का प्रेसर पाइप फट जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ा और भारी स्ट्रक्चर फिसलकर पुल की करीब 40 मीटर लंबी रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गया। उस सेंगमेंट की चौड़ाई लगभग सात मीटर और लंबाई 30 मीटर बताई गई है। मौके पर तुरंत निर्माण कंपनी के अधिकारी व अभियंता पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नवगछिया के एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा जल्द ही नुकसान की मरम्मत की जाएगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक ने कहा कि निर्माण कार्य में हादसे होते रहते हैं, फिलहाल तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।


कोसी नदी पर हरियो त्रिमुहान के पास इस दुर्घटना के कारण एनएच-106 की करीब 40 फीट रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना से पांच अन्य सेगमेंट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस पुल निर्माण स्थल पर पहले भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक बार तेज बहाव में पूरा पिलर ध्वस्त हो गया था और दूसरी बार पिलर धंस गया था। इन घटनाओं के बाद अभियंताओं की सलाह पर इस बार दो पिलर का निर्माण किया गया है।


बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे इस पुल और सड़क परियोजना के तहत 6.94 किमी लंबा पुल और दोनों ओर 21.988 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जो क्षेत्र के संचार व्यवस्था और यातायात के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसी मिलकर परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि पुनः ऐसी दुर्घटना से बचा जा सके और परियोजना समय पर पूरी हो सके।