ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

भागलपुर में ठनका गिरने से एक युवक की मौत : एक महिला भी झुलसी

BHAGALPUR : भागलपुर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी है। इस दौरान एक महिला भी झुलस गई। गुरुवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान नाथनगर में एक युवक

भागलपुर में ठनका गिरने से एक युवक की मौत : एक महिला भी झुलसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी है। इस दौरान एक महिला भी झुलस गई। गुरुवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान नाथनगर में एक युवक पर ठनका गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि इसी दौरान एक महिला भी झुलस कर घायल हो गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


मृतक की पहचान नाथनगर थानाक्षेत्र के मथुरापुर निवासी जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल के रूप में हुई है। मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि देवनारायण गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 


वहीं राघोपुर गांव निवासी मंजिला देवी ने बताया बहू खुशबू देवी भुट्टा छुड़ाने शाहपुर बहियार गई हुई थी और वहां से लौटने के क्रम में करीब आठ बजे वह ठनका की चपेट में आ गई। इस घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज गांव के ही एक क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत युवक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता