ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

प्रवासी मजदूरों ने स्टेशन पर की जमकर तोड़फोड़, ट्रेन से उतरकर मचाया उत्पात

BHAGALPUR : बिहार में एक तरफ कोरोना संकट तो दूसरी ओर विधिव्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. ताजा मामला भागलपुर जिले क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में एक तरफ कोरोना संकट तो दूसरी ओर विधिव्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां कुछ प्रवासी मजदूरों ने ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया है. हजारों रूपये की सरकारी संपति को उन्होंने नष्ट कर दिया है. 



मामला भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके का है. जहां कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है. मजदूरों ने रेलवे स्टेशन पर लगे पंखों को तोड़ दिया. उन्होंने बैठने वाली चेयर को भी काफी नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं उनलोगों ने इंक्वारी ऑफिस मन भी जमकर तोड़कर की और कंप्यूटर को तोड़ डाला. 



इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक कुछ श्रमिक प्रवासी नारायणपुर स्टेशन पर ज्यादा देर तक ट्रेन रुकने के कारण नाराज थे. सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को रोका गया था. मजदूरों से भरी ट्रेन लगभग 20 मिनट तक नारायणपुर स्टेशन पर खड़ी रही. इतने में मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. हालांकि जैसे तैसे कर अधिकारियों ने ट्रेन को खुलवाकर उन्हें रवाना किया.

टैग्स